Top News

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का फूँका पुतला


सिकन्दराराव। प्रदेश सरकार द्वारा आतंकवादी गतिविधियों अन्य माामलों में पकड़े गये संदिग्ध मुस्लिम युवकों को छोडने की घोषणा किये जाने के विरोध में मंगलवार सुवह बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय जी0 टी0 रोड पर बस स्टैंड के सामने प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का पुतला फूँका।
    मंगलवार को  बजरंग दल के कार्यकर्ता हाथों में प्रदेश सरकार मुर्दाबाद, आतंकियों को फांसी दो लिखी तख्तियां लेकर सरकार विरोधी नारे लगाते हुये स्थानीय बस स्टैन्ड पर एकत्र हुये और प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। इस अवसर पर बजरंग दल के प्रखंड संयोजक प्रशान्त विक्रम शाह ने प्रदेश सरकार से आतंकवादियोंको फाँसी देने की और दंगो आतंकी हमलों की न्यायिक जाँच कराकर दोषी आतंकी को कड़ी सजा की माँग की। पुतला दहन करने वालों में मुख्य रूप से सौरभ किशोर, रवी पण्डित, धीरज वाष्र्णेय, दर्शन पुंढीर, किशन वाष्र्णेय, नितिन पुंढीर, अरूण शर्मा, अरूण महाजन, अभिषेक, रवी, पुष्पेन्द्र, रोहित यादव, पवन वाष्र्णेय आदि लोग थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने