सिकंदराराव । क्रिकेट का मैच कोर्इ भी हो या फिर आर्इपीएल सट्टे से जुडे ऐजेन्टों का मकड़जाल सिकंदराराव में
बुरी तरह से फैलता जा रहा है। जिसमें फंसकर युवा पीढ़ी बरबादी के दलदल में धसती जा रही है। कर्इ दर्जन युवा ऐसे हैं जो कि सट्टे में अपना सबकुछ दाव पर लगाकर तवाह हो चुके है। ज्ञात हो कि बर्तमान में चल रहे आर्इपीएल क्रिकेट मैच की हर गेंद व हर रन पर लाखों-करोड़ो का सट्टा लगाकर इस खेल के दामन पर बदनुमा दाग षिखर पर बैठे फिक्सरों ने लगा दिया है। जिसको लेकर पूरे देष में हाहाकार मचा हुआ है। और हालात इस कदर गंभीर हो चुके है कि इस खेल को बंद कराने की आवाज गूंजने लगी है। षिखर पर बैठे क्रिकेट मैच के फिक्सरों द्वारा देष व प्रदेष के सभी जिलों में अपने एक-एक मुख्य ऐजेन्ट बना दिये गये है। और बनाये गये मुख्य एजेन्ट अपने अन्डर में 50-100 एजेन्ट बनाकर उन्हें अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी देकर खब्बाली का काम करते हैं। सिकंदराराव में भी इस तरह का एक ऐजेन्ट इस कारोबार को बड़े पैमाने पर संचालित कर रहा है। जिसने 50 से अधिक अपने ऐजेन्ट नगर व देहात के विभिन्न क्षेत्रों में बैठा दिये है। जो कि मोबाइलों पर इस कारोबार को संचालित कर रहे है। चर्चा है कि आर्इपीएल सट्टा कारोबारियों के तार खाकीधारियों से भी जुडे हैं जो कि वक्त पड़ने पर इन्हें छापामार कार्यवाही से बचाने का काम मोटी रकम मासिक वसूल कर करते है। कुछ खाकीधारियों के मोबाइलों में विभिन्न नामों से इनके नम्बर तक फीड बताये जाते है। युवा पीढ़ी इस गन्दे धंधे में फंसकर अपना जीवन बर्बादी की डगर पर डाल कर बर्बाद होती जा रही है। नगर व देहात में एक दर्जन से अधिक युवा ऐसे देखे जा रहे है। जो कि कल तक लखपतियों की गिनती में थे। और अब खाकपति हो चुके है। आखिर खाकीधारियो का धमक इस कारोबार को बंद कराने के लिये कब गूंजेगी।
सिकन्दराराव की गली-गली में क्रिकेट सट्टोरिये हो रहे आबाद
hathras live
0

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।