Top News

मैण्डू मे सक्रिय सट्टा माफिया सपा नेताओं का नाम लेकर करता है सट्टे की खार्इबाड़ी

हाथरस। एक के सौ पाने के चक्कर में अपनी खुशियों को तबाही के कगार पर सैकड़ों लोगों ने खड़ा कर लिया है। आज जो अंकों की तासीर में खुशियां ढूंढते हैं वे लोग भुखमरी के चौराहे पर खड़े हैं। जिन्हें ये उम्मीद थी कि एक के सौ मिल जायेंगे तो हम भी किसी दिन अमीरों की गिनती में शुमार होंगे लेकिन ये एक ख्वाब बनकर ही रह गया। अंकों को खेल में लोगों को फंसाकर लूटने वाले दिन दूने रात चौगुने फल-फूल रहे हैं। थाना हाथरस जक्शन क्षेत्र के मैण्डू में एक अपराधी सट्टा माफिया बन गया है। जिसने पहले तो रेलवे स्टेशनों पर लोगों की जेब काटने का काम किया है इतना ही नहीं राह चलते लोगों से चोरी, छिनैती, लूट जैसी वारदातों को भी अंजाम दिया है। लेकिन अब इस अपराधी ने लोगों को अंकों के जाल में फंसाकर लूटने का काम शुरू कर दिया है। और वह करीब छ:साल से सट्टे की खार्इबाड़ी कर रहा है। बताया जाता है कि सट्टा माफिया पर थाना हाथरस जक्शन में एक दर्जन से भी अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। मैण्डू में खुलेआम सट्टे की खार्इबाड़ी की जाती है, लेकिन किसी भी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी ने इसके विरुद्ध कार्रवार्इ करने की पहल नहीं की है। हिस्ट्रीशीटर से सट्टा माफिया बने इस व्यक्ति के आगे पूलिसकर्मी जी हुजूरी करते नजर आते हैं। बताया जाता है कि थाना हाथरस जक्शन को महीनेदारी सट्टा माफिया समय से पहुंचा देता है। सालों से चल रही सट्टे की खार्इबाड़ी की शिकायत दर्जनों लोगों ने तत्कालीन पुलिस अधीक्षक से की थी लेकिन परिणाम वहीं ढाक के तीन पात रहा। सट्टा माफिया के सत्तासीन नेताओं से खास सम्बन्ध बताये जाते हैं। सपा नेताओं का नाम लेकर सट्टा माफिया लोगों को लूटने का काम कर रहा है। मैण्डू के एक दर्जन से अधिक लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सट्टा माफिया समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियो से खास नजदीकी सम्बन्ध बताता है, और कहता है कि मेरा कोर्इ कुछ नहीं कर सकता क्योंकि उसकी सत्ता में ऊँची पहुंच है।
 
Report :- Kailash Poniya Date :- 21-4-13

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने