Top News

फ्रिज में आ रहे करन्ट से बच्चे की दर्दनाक मौत


हाथरस। बुधवार सुबह छोटा नवीपुर में फ्रिज में रहे करन्ट से बच्चे की दर्दनाक मौत हो गर्इ।
घटना के अनुसार छोटा नवीपुर निवासी पदम सिंह का 5 वष्र्ाीय पुत्र अजय बुधवार सुबह अपने पड़ोसी अनिल कुमार के घर में अन्य बच्चों के साथ छुआछायी का खेल खेल रहा था तभी वह फ्रिज के पिछवाडे भागा जहां पर उसे करन्ट लग गया। करन्ट लगने की खबर जैसे ही परिवार वालों को लगी वैसे ही उसे बागला अस्पताल लेकर आया गया जहां पर डाक्टरों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की सुनकर परिजनों में हाहाकार मच गया उनका रो-रोकर बुरा हाल था।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने