Top News

स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर शिक्षा के प्रति किया जागरूक


सिकन्दराराव। स्थानीय रेलवे रोड स्थित भारतीय शिशु शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों द्वारा सर्व शिक्षा अभियान के तहत मौहल्ले गलियों में रैली निकालकर बच्चों अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। रैली के दौरान बच्चों के हाथों में स्कूल चलों आगे बढो लिखी हुयी पटिटकायें लगी हुयी थी। तथा सभी छात्रायें ‘‘ पढलो भारत के नर नारि अब शिक्षा का हुआ जमाना ‘‘ लोक गीत को गाते हुये जा रहे थे। इस दौरान विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने गडी बुद्धू खॉ , रेलवे कॉलौनी , कृष्णा विहार, दमदपुरा तथा मौहल्ला गौसगंज आदि मौहल्लों में होते हुये नगर भ्रमण कर शिक्षा के प्रति अभिभावकों को जागरूक किया। इस दौरान प्रमुख समाज सेवी जितेन्द्र चौहान मुकेश चौहान ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक देवेश सिसौदिया ने सभी बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाया। रैली में मुख्य रूप से प्रधानाचार्य उदयवीर ंिसह यादव , टोडी ंिसंह गौतम, रघुवीर ंिसह , राजेश खन्ना , मनमोहन , अमित चौहान , महेन्द्र सिंह , रिंकू यादव , उमेश कुमार , कमलेश पुंढीर , बन्दना कुमारी , रीता वर्मा आदि लोग मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने