Top News

परिवारीजनों की सुरक्षा की जाये


हाथरस। सहपऊ क्षेत्र के बाग बधिक निवासी श्रीमती आशा देवी पत्नी महेश ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है कि उसी के गांव के गोपाल, भवानी शंकर, केहरी, बच्चू, कोमल पुत्रगण प्रेमराज, मूला, पुरूषोत्तम पुत्रगण भवानी शंकर, महेन्द्र, जीतू, आकाश आदि ने एकराय होकर घर में घुसकर उसे तथा उसके परिजनों को मारापीटा जिससे सभी को काफी चोटें आर्इ हैं। इन चोटों का डाक्टरी मुआयना भी कराया गया लेकिन रिपोर्ट चोटों के आधार पर होकर थाना पुलिस ने अपने तरीके से एनसीआर में दर्ज कर ली। जिससे उक्त लोगों के हौंसले और बुलन्द हो गये हैं और वे हथियार लेकर हम लोगों को गालियां देते हुये जान से मारने के लिये घुम रहे हैं जिससे मेरी परिवारीजन छिपकर अपनी जान बचाये हुये हैं। इसलिये आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर परिवारीजनों की सुरक्षा की जाये।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने