Top News

सपा की सभा में जमकर बरसा हंगामा, हूटिग, खाने के पैकिटो को लेकर चले लात घूंसे

हाथरस। समाजवादी पार्टी की प्रदेश में सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरकार द्वारा जनहित में चलायी गर्इ योजनाओं/उपलब्धियों को जन-जन को बताने हेतु आज आयोजित विशाल सम्मेलन में सपा कार्यकर्ताओं की अनुशासनहीनता व गुटबाजी बड़े नेताओं व मंत्री के सामने जमकर उभरकर सामने आयी और कभी नारेबाजी तो कभी हूटिगबाजी खूब हुर्इ तो खाने के पैकिटो को लेकर लात धूसे चले। पुरानी कलेक्ट्रेट पर आयोजित समारोह/जनसभा में मंच पर जहां सपाइयों का जमावडा रहा तो वहीं मंच पर सम्मान न देने तो कभी नाम नहीं पुकारने पर खूब तू-तू-मैं-मैं हो गर्इ। बताया जाता है कार्यक्रम का संचालन कर रहे नेताजी से दूसरे नेताजी इस बात पर भिड गये कि उनका नाम क्यों नहीं बोला जबकि एक नेत्री तो माइक पकड़कर चिल्लाने लगी कि जहां महिलाओं का सम्मान नहीं दिया वहां वह नहीं बैठेंगी और वह अपनी महिला टीम को साथ लेकर वहां से चली गर्इ।सपा के सम्मेलन में मंच अखाडा सा बना रहा वहीं सपा का मैनेजमेंट भी फेल रहा तथा मंच पर नेताओं के साथ फोटो खिंचाने और अपने आपको दिखाने की होड में सपा मंच सपाइयों की भीड़ से लबालब रहा वही सामने का स्थान खाली रहा, खाने के पैकिटो को लेकर लात धूसे चले तथा सम्मेलन में खूब नारेबाजी व हो हल्ला भी हुआ।जनसभा में हंगामा इतना बढा कि तमाम महिलायें व लोग मंच पर चढ़ गये तथा सपा के बड़े नेताओं को पुलिस बुलाकर भीड़ मंच से हटवानी पड़ी। सपा का सम्मेलन अव्यवस्थाओं की भेंट सा चढ़ गया और प्रभारी मंत्री के सामने जिले के सपाइयों की हकीकत सामने आ गर्इ।सम्मेलन में मामला संभलने के बाद जब भाषणबाजी शुरू हुर्इ तो सपा प्रत्याशी अपनी पार्टी के नेताओं का सम्बोधन करते भूल गये और राज्यमंत्री आलोक शाक्य को आलोक यादव व सादाबाद विधायक देवेन्द्र अग्रवाल को देवेन्द्र यादव बोल गये । वही लोगो में ये चर्चा थी कि नेताजी को जब विधायक का नाम भी नही पता तो वे कार्यकर्ताओ को क्या पहचानेगे।
http://www.hathraslive.in/latest-news.php?&latest_news=2790

Report :- neeraj chakrpani  Date :- 23-4-13

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने