संवाददाता सिकंदराराऊ :
सपा शासन में किसी भी जाति व धर्म के व्यक्ति का उत्पीड़न एवं अत्याचार नहीं होने दिया जायेगा। गरीब एवं पीड़ितों की सेवार्थ को युवराज सिंह यादव के दरवाजे हमेशा खुले हुए हैं।
उक्त बातें सपा नेता युवराज सिंह यादव ने अपने आवास पर गांव शंकरपुर के लोगों को संबोधित करते हुए कही। गांव शंकरपुर के दर्जनों ग्रामीण रास्ते की समस्या को लेकर सपा नेता से मिले जिसे दबंगों ने बंद कर रखा है। ग्रामीणों ने एक प्रार्थना पत्र युवराज सिंह यादव को देते हुए शीघ्र समस्या निराकरण की मांग की है। सपा नेता ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र पुलिस प्रशासन से निराकरण कराने को कहा तथा समाधान न होने पर ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए उन्होंने कहाकि चाहे पुलिस अधीक्षक से मिलना पड़े किंतु 24 घंटे में पीड़ितों की समस्या का समाधान कराया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि गरीब एवं पीड़ित की सेवा को युवराज के दरवाजे हमेशा खुले हैं। इस अवसर पर शीलेन्द्र यादव, विजय कुमार, हरी सिंह यादव, बनवारी लाल, राकेश, सत्यप्रकाश, संदीप, अखलेश कुमार, सुधीर कुमार, हरिओम मास्टर, हरिमोहन फौजी, नाहर सिंह, मुरली सिंह आदि थे।
पुलिस से मिलकर कराया जायेगा समस्या का निदान :यादव
hathras live
0

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।