हाथरस : बुधवार की सुबह इत्र टैंक में नौ वर्षीय बच्चे की लाश को तैरता देख हड़कंप मच गया। यह बच्चा मंगलवार की शाम से एकाएक लापता हो गया था। इस बात की जानकारी मिलते ही लोगों का जमघट लग गया और इलाका पुलिस भी मौके पर आ गई।
जानकारी के अनुसार इश्तहाक का नौ वर्षीय बेटा मोनिक कस्बा स्थित एक स्कूल में कक्षा दो का छात्र था। वह मंगलवार की शाम को घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए गया था फिर लौटकर नहीं आया। वह जब घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश में परिजन रात भर भटकते रहे, लेकिन कोई भी सुराग नहीं मिल सका। बुधवार की सुबह कस्बा के स्थित कन्नौज के व्यापारी की इत्र फैक्ट्री पर कारीगर काम करने के लिए पहुंचे तो उनकी नजर इत्र के टैंक में तैरते कपड़े पर गई।
फैक्ट्री में मौजूद कारीगरों ने जब कपड़े को बाहर निकालने की कोशिश की तो बच्चे की लाश हाथ में आ गई। इसे देखकर हड़कंप मच गया। इत्र टैंक में बच्चे की लाश की जानकारी मिलते ही लापता हुए छात्र मोनिक के परिजन भी आ गए और उन्होंने बच्चे की शिनाख्त कर ली। शव को इस फैक्ट्री के अंदर ही रख दिया। परिजन फैक्ट्री संचालक पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे, तो कुछ लोगों ने हत्या की आशंका जाहिर की। संचालक का कहना है कि यहां पर बच्चे आकर नहाते थे। इस बात की जानकारी मिलते ही एसओ हसायन अजय किशोर भी दल-बल सहित मौके पर आ गए। दोपहर बाद दोनों ही पक्षों में सुलहनामा हो गया है। देर शाम को बच्चे के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
इत्र टैंक में बच्चे की लाश मिलने से सनसनी
hathras live
0

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।