Top News

हाईकोर्ट जाउंगा : देवेन्द्र अग्रवाल

, सादाबाद : सपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र अग्रवाल का कहना है कि ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय पर उनके द्वारा लोकायुक्त में जो आरोप लगाये गये थे,उन्हें लेकर वे हाईकोर्ट तक जायेंगे।
श्री अग्रवाल यहां पत्रकारों से बाचतीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकायुक्त के निर्णय की प्रति लेकर हाईकोर्ट जायेंगे जरूरत पड़ी तो वह सुप्रीम कोर्ट भी जायेंगे। सपा नेता का कहना है कि उनके द्वारा आय से अधिक संपत्ति के मामले मे कोई भी रिट ऊर्जा मंत्री के विरूद्ध हाईकोर्ट मे दायर नहीं की गई है। हाईकोर्ट मे 2008 मे जो रिट दायर की गई है वह अन्य किसी व्यक्ति द्वारा दायर की गई थी। पत्रकार वार्ता मे सपा नेता कृष्णमुरारी वाष्र्णेय, विधानसभा क्षेत्रअध्यक्ष डा0 बनी सिंह, प्रकाश अग्रवाल आदि भी उपस्थित थे।
                          ( साभार जागरण )

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने