Top News

4 को बाइक रैली तो 11 को होगा अनशन

हाथरस। इंडिया अंगेस्ट करप्शन के तत्वावधान में सख्त जनलोकपाल की मांग को लेकर आगामी रणनीति बनाने के लिए बैठक शुक्रवार को बिछुआ गली स्थित आईएसी कार्यालय पर हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि समाजसेवी अन्ना हजारे ने पूरे भारत में आह्वान किया है कि 4दिसंबर को प्रत्येक जनपद में जनशक्ति प्रदर्शन के लिए बाइक रैली निकाली जाए और 11 दिसंबर से सांकेतिक अनशन किया जाए। इसी के तहत हाथरस में भी 4 दिसंबर को रामलीला मैदान से प्रात: 9 बजे से शांतिपूर्ण तरीके से बाइक रैली निकाली जाएगी। रैली में व्यवस्थाओं के लिए कपिल अग्रवाल, अमित मेहरा, आशीष, राम अरोड़ा, अलंकार अगिभनहोत्री व प्रशांत शर्मा को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। 11 दिसंबर को रामलीला मैदान पर ही सांके तिक अनशन किया जाएगा। इस अनशन की व्यवस्थाओं के लिए प्रवीण वार्ष्णेय, शैलेंद्र सांवलिया, मनोज अग्रवाल, महेशचंद्र माहेश्वरी और अमित मेहरा को व्यवस्थापक बनाया गया है। बैठक में गौरव अग्रवाल, भरत माहेश्वरी, प्रीतुल उपाध्याय, मुकेश राना, मोहित गुप्ता, मनीष शर्मा, शुभम शर्मा, बाल गोविंद अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, राजीव माहेश्वरी, सन्नी पंडित, गौरव बंसल आदि मौजूद थे।
                                                           (  साभार अमर उजाला )

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने