Top News

दौड़ाए गुंडे, हड़काए हूटर-नीली बत्ती वाले!

हाथरस : एएसपी ने शहर की सड़कों पर प्राइवेट वाहन के जरिये सादा वर्दी में ढाई घंटे तक गुंडा टैक्स वसूलने वालों को तलाशा, मगर नहीं मिले। इस दौरान हूटर और नीली बत्ती का अवैध प्रयोग करने वालों को न केवल रोका, बल्कि जमकर हड़काया।
वाहन चालकों से गुंडा टैक्स वसूली। अवैध रूप से हूटर और नीली बत्ती का प्रयोग। एएसपी ने इन सबके खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। बीती रात करीब साढ़े दस बजे एएसपी अशोक कुमार ने एक प्राइवेट वाहन मंगवाया, उसमें सीओ सिटी जगतराम जोशी और एसएसआइ कोतवाली शिवराज सिंह के साथ सादे वर्दी में बैठे। टीएसआई को भी बाइक पर सादे वर्दी में बुला लिया। करीब ढाई घंटे यानी रात एक बजे तक शहर की सड़कों पर वाहनों से अवैध वसूली करने वाले गुंडों को तलाशा जाता रहा, लेकिन वे इस अभियान की भनक लगने भर से दौड़ खड़े हुए। इस बीच अवैध रूप से हूटर बजाने और नीली बत्ती लगाने वाले मिले, जिन्हें रोकने के साथ जमकर हड़काया गया।
एएसपी ने कहा कि गुंडई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। सड़क पर चलने वाले वाहनों से अवैध वसूली करने वाले या तो अपने कृत्य को त्याग दें, अन्यथा कड़ी सजा भुगतने को तैयार रहे। हूटरों और नीली बत्ती का अवैध रूप से प्रयोग करने वालों को भी बख्शा नहीं जायेगा।
                                             (  साभार जागरण )

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने