सिकंदराराऊ : एफडीआइ का जो फैसला केन्द्र सरकार द्वारा लिया गया है यह आम आदमी के विरोध का फैसला है। इससे विदेशी कम्पनियां पूरी तरीके से बाजार पर हावी हो जायेंगी तथा यहां के लोग बेरोजगार हो जायेंगे। पहले से ही देश व प्रदेश में बेरोजगारी है। उक्त बातें सपा के विधान परिषद सदस्य डा. राकेश सिंह राना ने अपनी लिखित प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहीं। डा. राना ने कहाकि बाजार का एक नियम है कि कोई बड़ी पूंजी वाले बाजार में आ जाए तो छोटी पूंजी वाले अपने आप बेकार हो जायेंगे। जब विदेशी कम्पनियां यहां के बाजारों में आकर अपना सामान बेचेंगी तो खुदरा विक्रेता बेरोजगार हो जायेंगे। किसी भी सरकार को अपने यहां के लोगों को बेरोजगार करने का हक नहीं हैं। केन्द्र सरकार एफडीआई रूपी तुगलकी फरमान जारी कर यहां के लोगों के साथ अन्याय कर रही है। यह पूरी तरह आम आदमी के खिलाफ दिया गया फैसला है। इसका समाजवादी पार्टी पुरजोर विरोध करती है। बड़ी पूंजी वाले ईस्ट इंडिया कम्पनी की तरह यहां के बाजार पर अपना कब्जा कर लेंगे। फिर अपने मनमाने ढंग से ज्यादा रेट पर चीजें बेचेंगे। जिससे मंहगाई और बढ़ेगी |
( साभार जागरण डोट कॉम )
( साभार जागरण डोट कॉम )
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।