हाथरस : सड़क हादसों से बचने और बच्चों के यातायात नियमों से रूबरू कराने के लिए यातायात माह के उपलक्ष्य में सेंट फ्रांसिस पब्लिक स्कूल में एक सेमिनार का आयोजन किया गया।
(साभार -देनिक जागरण )
इस सेमिनार में बच्चों को यातायात के नियम बताये गये। बच्चों को सड़क नियमों के पालन का संकल्प भी दिलाया गया। लायंस क्लब की ओर से आयोजित इस सेमिनार का उद्घाटन करते हुए एएसपी अशोक कुमार ने कहा कि सड़क पर छोटी-छोटी बातें भी बड़े हादसों से बचाती हैं। जाम जैसी समस्या से बचने के लिए वाहन चालकों को लाइन से वाहन निकालने चाहिए। पैदल राहगीर भी नियमों का पालन करें तो अनावश्यक परेशानी नहीं होगी। लायंस क्लब के पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक कपूर ने कहा कि चौराहे पर जाम की स्थिति में वाहनों चालकों को वाहन बंद कर देने चाहिए इससे ईधन की बचत के साथ ही प्रदूषण से भी बचा जा सकता है। क्लब के अध्यक्ष अशोक कुलश्रेष्ठ ने कहा कि अक्सर स्कूल छूटने के समय बच्चे बातें करते चलते हैं या फिर समूह में चलते है यह स्थिति खतरनाक है। सचिव डा. मोहित अग्रवाल ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं। इसलिए बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी देना जरूरी है।
इस अवसर पर लायंस क्लब के विजय मेहरा, सतीश अग्रवाल, अनुज वाष्र्णेय, राकेश सिंह, प्रिंसिपल फादर मैथ्यू, सीओ सिटी जगतराम जोशी आदि थे।(साभार -देनिक जागरण )

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।