Top News

सासनी में मौत व आगजनी से भगदड़

सासनी/हाथरस : सासनी में मौत के बाद हुई आगजनों से भगदड़ मच गई। पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ दौड़ लिए। लोगों को समझाया गया। देर शाम को जांच टीम ने फैक्ट्री को सील कर दिया। इसकी जांच के लिए एक्सपर्ट बुलाए गए हैं। गमगीन भरे माहौल में बच्चे के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
बिर्रा रोड पर सोमवार सुबह हादसे में दो भाइयों चंद्रवीर व कपिल को कैंटर ने टक्कर मार दी थी। चंद्रवीर की मौत हो गई थी, कपिल घायल हो गया था। गुस्साए लोगों ने फैक्ट्री में आग लगा दी। सूचना पर एसडीएम सदर आरपी कश्यप, एसडीएम सासनी रमेश चन्द्रा व तहसीलदार पहुंच गए थे। इस हादसे के बाद बिर्रा में चूल्हे तक नहीं जले। सीओ सिटी जगतराम जोशी ने बताया कि कैटर को थाने भिजवा गया गया। वहां पुलिस बल तैनात है। देर शाम को एसडीएम सदर ने बताया कि इस फैक्ट्री में केमिकल युक्त पानी जमीन में डाले जाने की शिकायत थी। वहीं मौके पर एमओपी (पोटास)के एक हजार छोटे बोरे, 250 छोटे तथा 35 बड़े ड्रमों में केमिकल मिला है। इसके लिए एक्सपर्ट की टीम को बुलाया गया है। इस फैक्ट्री को सील कर दिया गया है। एक्सपर्ट की रिपोर्ट के आधार पर ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने