Top News

आरोपियों की गिरफ्तारी न हुई तो होगा प्रदर्शन- विद्यालय संघ

सिकंदराराऊ : यदि 24 घंटे के अंदर विद्यालय संचालक पंकज पचौरी के साथ मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी न हुई तो मान्यता प्राप्त विद्यालय संघ के बैनर तले स्कूली छात्र, अध्यापक उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे। यह कहना है मान्यता प्राप्त विद्यालय संघ के पदाधिकारियों का। पदाधिकारियों ने इसके संबंध में उपजिलाधिकारी सत्यप्रकाश शर्मा को ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि मदन मोहन पब्लिक स्कूल के संचालक पंकज पचौरी के स्कूल के सामने कुछ लोग अश्लील हरकत कर रहे थे। उसका विरोध विद्यालय संचालक ने किया तो उनको घेर कर राठी चौराहे पर मारपीट की गयी तथा जान से मारने की धमकी दी गयी। इसकी रिपोर्ट कोतवाली में कई लोगों के खिलाफ विद्यालय संचालक ने दर्ज करायी थी। लेकिन अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। ज्ञापन देने वालों में सर्वेश कुमार, नरेश चतुर्वेदी, राजकुमार सिंह, अमीर सिंह यादव, राजेन्द्र कुमार सूफी, सतीश चन्द्र यादव, रमेश चन्द्र, यशपाल सिंह, गुलजार गांधी, रवि शर्मा, देवेश सिसौदिया, मेवाराम, श्यौराज सिंह, अजय पाल, सलमान भाई, विमल उपाध्याय, आदि स्कूल संचालक शामिल थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने