Top News

आदि शक्तियों ने किया आसुरी शक्तियों का विनाश : ऊर्जामंत्री

सिकंदराराऊ : जब जब इस धरा पर अनाचार पापाचार भ्रष्टाचार आतंकवाद रूपी आसुरी शक्तियों ने जन्म लिया है तब तब आदि शक्ति दुर्गा भवानी मां ने अवतार लेकर इस भूलोक की रक्षा की है। एक अव्यक्त जन्मा आदि शक्ति रूपी दुर्गा मां ही है जो अपने भक्तों को घोर संकट में स्मरण मात्र से भवसागर से नैया पार लगाती है। यह बातें ऊर्जामंत्री रामवीर उपाध्याय ने बारहसैनी स्थित स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के जिलाध्यक्ष स्वामी दान बिहारी शरण उर्फ दयालबाबा के आवास पर आयोजित जन कल्याण कारी देवी जागरण का दीप प्रज्वलित एवं पूजा अर्चना के उपरांत कहीं। उन्होंने कहाकि रात्रि बेला में दुर्गा मां के विभिन्न रूपों के गुणगान का आत्मसात करने से खुशहाली, सुख शांति, सुख समृद्धि की अनुभूति होती है। विधान परिषद सदस्य मुकुल उपाध्याय ने भी पूजा अर्चना कर जगराते में क्षेत्र के मंगल मय की कामना की। इससे पूर्व आचार्य लोकेश शास्त्री के सानिध्य में दुग्धाभिषेक कर नयनाभिराम श्रंगार दर्शन किए गये। ब्रज क्षेत्र के सुविख्यात भजन सम्राट अजयराज शर्मा ने माता रानी का गुणगान किया। जागरण में गणेश, राधाकृष्ण, मां भद्रकाली का तांडव नृत्य, शंकर पार्वती एवं अष्ट भवानी मां दुर्गा मां भवानी की झांकी शोभायामान रहीं। इस अवसर पर वीके सुनील शर्मा, संगीता बहन, नयना देवी, आशीष शर्मा, विपिन वाष्र्णेय आदि थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने