हाथरस : उत्तर प्रदेश कर्मचारी-शिक्षक महासंघ के बैनर तले चौथे दिन भी कर्मचारियों की हड़ताल जारी रही। कर्मचारी नेताओं ने एकजुट रहकर आंदोलन जारी रखने का संकल्प दोहराया। कर्मचारियों ने सुबह ही नहर स्थित सिंचाई विभाग के एक्सईएन कार्यालय पर कब्जा कर लिया। कार्यालय पर ताला डालकर धरने पर बैठ गए। उन्होंने शाम तक प्रदेश सरकार को कोसा।
सिंचाई संघ के अध्यक्ष रामकिशन शर्मा ने साथ न देने वाले कर्मचारियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि लड़ने वाले लड़ रहे हैं और खाने वाले खाने के लिए तैयार बैठे हैं। उन्हें मेहनत करके खाने की आदत नहीं है। सहायक विकास अधिकारी संघ के पदाधिकारी संजीव वाष्र्णेय ने संघ की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। अध्यक्ष राजकुमार गोस्वामी ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होंगी, हड़ताल जारी रहेगी।
महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवेन्द्र यादव ने कहा कि प्रदेश के सभी संगठनों का समर्थन हमारे साथ है।
सिंचाई संघ के अध्यक्ष रामकिशन शर्मा ने साथ न देने वाले कर्मचारियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि लड़ने वाले लड़ रहे हैं और खाने वाले खाने के लिए तैयार बैठे हैं। उन्हें मेहनत करके खाने की आदत नहीं है। सहायक विकास अधिकारी संघ के पदाधिकारी संजीव वाष्र्णेय ने संघ की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवेन्द्र यादव ने कहा कि प्रदेश के सभी संगठनों का समर्थन हमारे साथ है।
महासंघ के संरक्षक रामसिंह, दया शकर पाठक, सत्यवीर शर्मा, अनिल यादव, हरीश शर्मा, कृषि विभाग के अध्यक्ष संतोष पाठक, सतीश चन्द्र शर्मा, सिंचाई संघ के अध्यक्ष शंकर पाल सिंह, सीडीओ के स्टेनो इन्द्र मोहन गौड ने भी विचार व्यक्त किए। धरने में शिक्षा विभाग, समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग, पंचायती राज, बाल विकास, सिंचाई, सहकारिता, कृषि, वन, जल निगम सहित अनेक विभागों के कर्मचारी और पदाधिकारी शामिल हुए। धरने पर शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुरेश चन्द्र शर्मा, मंत्री अभय सिंह, ग्राम पंचायत सफाई कर्मचारी संघ के संयोजक सुशील कुमार, बीएल चौहान, सूरज हंसमुख, उत्तर प्रदेश फेडरेशन आफ मिनिस्ट्रियल सर्विस एसोसिएशन के अध्यक्ष टीकाराम पाल, मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन सिंचाई विभाग के अध्यक्ष राम किशन शर्मा, फौरन सिंह, विनोद कुमार, अभय सिंह, देवेन्द्र केसरी, रवीन्द्र यादव, राकेश पाठक, हरपाल सिंह, संतोष पाठक, नरेन्द्र पाल सिंह, सतीश चन्द्र, रामबिलास, चिरंजी लाल सहित विभिन्न तहसील के कर्मचारियों सहित जिले के सभी विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
(साभार देनिक जागरण)
(साभार देनिक जागरण)
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।