Top News

13 साल पुराने लूटकांड में सात दोषियों को 10-10 वर्ष की सजा

हाथरस। अपर सत्र न्यायाधीश (कक्ष संख्या-01) की अदालत ने वर्ष 2012 के चर्चित लूटकांड में सात अभियुक्तों को दोषी ठहराते हुए 10-10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही प्रत्येक पर आर्थिक दंड भी लगाया गया है।

यह मामला 9 जुलाई 2012 का है, जब बदमाशों ने मुरसान क्षेत्र में व्यापारी से करीब 11.88 लाख रुपये की नकदी लूट ली थी। पुलिस ने घटना के कुछ दिनों बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। न्यायालय ने अपने फैसले में कहा कि ऐसे जघन्य अपराध करने वाले किसी भी प्रकार की सहानुभूति के पात्र नहीं हैं।


Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने