Top News

शिक्षामित्रों ने नियमितीकरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

हाथरस। आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के नेतृत्व में शिक्षामित्रों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सौंपा। शिक्षामित्रों ने नियमितीकरण, सेवा नियमावली, विशेष टीईटी परीक्षा में शामिल करने, स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी करने तथा चिकित्सकीय अवकाश की मांग उठाई। इस दौरान शिक्षामित्रों ने प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी व्यक्त की। कार्यक्रम के अंत में प्राथमिक विद्यालय गंगापुर के शिक्षामित्र केशवदेव के निधन पर शोकसभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रखा गया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने