Top News

सिकंदराराव: ट्रक से माल की चोरी कर ट्रक को लावारिस अवस्था में छोड़ने वाले गबन करने वाले गैंग का पर्दाफाश

  • गैंग के 6 सदस्यों  को किया गिरफ्तार
  • निशादेही से चोरी व गबन के 52 लाख रुपये की कॉपर की सिल्ली व अवैध असलाह कारतूस बरामद

            वीडियो खबर देखने के लिए लिंक पर टच करें

सिकंदराराव में एसओजी टीम व थाना सिकन्दराराव पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में सराहनीय कार्य करते हुए थाना सिकन्दराराव क्षेत्रान्तर्गत ग्राम फुलरई के पास ट्रांसपोर्ट के दौरान माल की चोरी, गबन कर ट्रक को लावारिस अवस्था में छोड़ने  की घटना कारित करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए गैंग के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। निशादेही से चोरी व गबन के कॉपर की सिल्ली कीमत कुल अनुमानित धनराशि  बावन लाख रुपये व अवैध असलाह कारतूस बरामद किये हैं। जिससे लावारिस ट्रक छोड़ पुलिस को गुमराह करने की योजना नाकाम हो गई। चालक की मिलीभगत से कॉपर चोरी की साजिश रची गई थी। पुलिस ने गैंग का पर्दाफाश कर दिया है। बता दें कि दिनांक 23 जून 2026 को वादी पुष्पेन्द्र सिंह पुत्र रघुनन्दन सिंह निवासी शिवथाना बेनीगंज जनपद हरदोई  द्वारा थाना सिकन्दराराव पर सूचना दी गयी थी कि दिनांक 21 जून 2026 समय करीब शाम साढे छः बजे अपनी कम्पनी से कॉपर लेकर ट्रक नम्बर UP 14 RT 5142 को आरोपी राजेश कुमार उर्फ़ मन्नू पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम नगला दूध थाना ककोड़ गेट ले कर गया हुआ था। रात्रि 22 जून 2026 को जब वादी का माल सम्बन्धित फर्म को प्राप्त नहीं हुआ तब ट्रांसपोर्ट कम्पनी द्वारा वादी के फोन पर सुबह 10 बजे सूचना दी गई कि गाड़ी मे जीपीएस लगा है जिससे पता चल रहा है कि गाड़ी ग्राम फुलरई के सामने पुलिस चौकी पोरा क्षेत्र थाना सिकन्दराराव जनपद हाथरस में खड़ी है। जिसमे चालक नही है और जो माल लदा था वह भी ज्यादातर गायब है। ट्रांसपोर्टर के सूचना पर दिनांक 22 जून 2026 को चौकी पौरा सिकन्दराराव पर जाकर देखा कि ट्रक मे से ज्यादातर कॉपर की सिल्ली गायब थी। वादी की प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिकन्दराराव पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक रामानन्द कुशवाहा के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी सिकन्दराराव  के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सिकन्दराराव को घटना का सफल अनावरण कर अभियुक्त की गिरफ्तारी व चोरी हुये माल की शत प्रतिशत बरामदगी के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम मे गठित टीमों के कठिन परिश्रम व अथक प्रयासोपरान्त, ग्राउन्ड इंटेलीजेन्स, टेक्निकल साक्ष्य व सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर प्राप्त अन्य लाभप्रद सूचनाओं के संकलन से दिनांक 25 जुलाई 2026 को थाना एसओजी व थाना सिकन्दराराव पुलिस द्वारा संयुक्त रुप से सराहनीय कार्य करते हुये थाना सिकन्दराराव क्षेत्रान्तर्गत ग्राम फुलरई के पास ट्रांसपोर्ट के दौरान माल की चोरी कर ट्रक को लावारिस अवस्था में छोड़ने की घटना को अंजाम देने वाले 6 आरोपी राजेश कुमार उर्फ बंटू पुत्र राजकुमार निवासी नगला धनु थाना सकीट जनपद एटा, कुलदीप उर्फ मोहित उर्फ मामा पुत्र छोटेलाल यादव निवासी दीन नगरिया तिमनपुरा थाना कुरावली जनदप मैनपुरी, दुर्वेश कुमार यादव उर्फ झम्मू पुत्र शिवराज सिंह निवासी मझौला थाना पटियाली जनपद कासगंज, पवन यादव पुत्र सतीश चन्द निवासी कोयना थाना बागवाला जनपद एटा, पुष्पेन्द्र पुत्र जयपाल सिंह निवासी जोधपुर थाना एका जिला फिरोजाबाद, अवधेश यादव पुत्र हेम सिंह निवासी चन्दनपुरा थाना पटियाली जिला कासगंज को एटा अलीगढ वाईपास के पास हाईवे के पास से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। जिनके निशादेही से चोरी किये हुए 26 अदद कॉपर की सिल्ली कुल अनुमानित धनराशि बावन लाख रुपये व 2 तमन्चे 315 बोर तथा 4 जिन्दा कारतूस 315 बोर  बरामद हुए है। अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिकन्दराराव पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने