Top News

जिलाधिकारी ने किया कृषि उत्पादन मण्डी समिति सादाबाद का निरीक्षण

हाथरस/सादाबाद। जिलाधिकारी डा0 रमा शंकर मौर्य ने किसानों की मण्डी से सम्बन्धित समस्याओं से रूबरू होने के लिए कृषि उत्पादन मण्डी समिति सादाबाद का निरीक्षण किया। मण्डी समिति सादाबाद में किसानों ने आलू के परिवहन भाड़े के अनुदान न मिलने की शिकायत की। इस पर जिलाधिकारी ने मण्डी सचिव सादाबाद से प्रदेश के आलू उत्पादकों, व्यापारियों व निर्यातकों को आलू विपणन हेतु परिवहन भाडा अनुदान के प्रोत्साहन से सम्बन्धित शासनादेश के बारे में जानकारी ली। उन्होने मण्डी सचिव सादाबाद से शासनादेश के अनुसार सभी प्रपत्र लेते हुये अनुदान देने के निर्देश दियें। मण्डी सचिव सादाबाद ने मुख्यालय स्तर से सिक्स आर की रिपोर्ट भी लेने के उपरान्त परिवहन भाडा अनुदान दिये जाने के निर्देश के बारे में जानकारी दी। जिस पर किसानों ने आलू विपणन के तौल के दौरान सिक्स आर की रिपोर्ट न लेने के बारे मेें जिलाधिकारी को अवगत कराया। उन्होने शिकायत की मण्डी सचिव सादाबाद द्वारा अनुदान हेतु बार-बार आवश्यक प्रपत्र की जमा कराये जाते परन्तु किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गयी हैं। मण्डी सचिव सादाबाद ने कार्मिको की कमी से जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सादाबाद इन्द्रसेन यादव से राजस्व विभाग के कुछ कार्मिक लगाकर अनुदान दिलाये जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिया। उन्होने मण्डी सचिव सादाबाद से यथाशीघ्र अपने मुख्यालय से लिखित में सिक्स आर की रिपोर्ट भी उपलब्ध कराये जाने के लिये पत्र जारी करवाने के निर्देश दिया। उन्होने कहा कि आगामी 15 अगस्त तक शासनादेश के अनुसार परिवहन भाड़ा अनुदान दिलाया जाना सुनिश्चित किया जाये। इसके अलावा जिलाधिकारी ने मण्डी सादाबाद में वृक्षारोपण करवाने के भी निर्देश दिया। जिससे जनपद का वृक्षारोपण का लक्ष्य पूरा किया जा सकें।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने