वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के आदर्शों को किया गया नमन

हाथरस | आज हाथरस की फिजाओं में मेवाड़ी वीरता और राष्ट्रभक्ति का उत्साह साफ दिखाई दिया। रूपनगर कॉलोनी स्थित आर.बी.एस. पब्लिक स्कूल में 'न्यू राधाकृष्ण सेवा समिति' द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के आदर्शों को नमन करते हुए समाज की प्रमुख विभूतियों का भव्य सत्कार किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।


इस भावुक क्षण में पूरा परिसर "महाराणा प्रताप अमर रहें" के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। वक्ताओं ने कहा कि यह दीप केवल ज्योति नहीं, बल्कि महाराणा के त्याग और संघर्ष की निरंतर जलने वाली प्रेरणा है। केसरिया पगड़ी और सम्मान की परंपरा कार्यक्रम के केंद्र बिंदु अनिल सिसोदिया (अध्यक्ष मेला, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप उत्सव) रहे। समिति ने उन्हें राजपूती आन-बान-शान का प्रतीक साफा (पगड़ी) पहनाकर और पटका ओढ़ाकर सम्मानित किया। यह क्षण हाथरस की एकता और सांस्कृतिक चेतना का प्रमाण बना। समारोह में समाज के उन स्तंभों को सम्मानित किया गया जो महाराणा प्रताप के पदचिह्नों पर चलते हुए राष्ट्र सेवा में लीन हैं l अनिल सिसोदिया: अध्यक्ष (मेला समिति, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप), प्रहलाद सिंह सिसोदिया: जिला अध्यक्ष (क्षत्रिय सभा) एडवोकेट मतेंद्र सिंह गहलोत: राष्ट्रीय अध्यक्ष (स्वदेशी हिन्दू पार्टी),ठाकुर जोगेंद्र सिंह: वरिष्ठ संरक्षक एवं मार्गदर्शक, संदीप ठाकुर: कुशल कार्यक्रम संयोजक युवा शक्ति का दिखा जोश मेला अध्यक्ष अनिल सिसोदिया के साथ आए अतिथियों का स्वागत करने के लिए युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से समिति के  राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक पौरुष, राष्ट्रीय सलाहकार धीरज पांडेय , जिला उपाध्यक्ष मनीष पंडित, जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार, जिला संरक्षक सुरेंद्र सिंह पौरुष , जिला संरक्षक राजकुमार सिंह नरसिंह सिसोदिया, पवन गहलोत, अंकुर और राहुल, राजेश पौरुष, मुकेश शर्मा सहित सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि महाराणा प्रताप केवल एक राजा नहीं, बल्कि हर भारतीय के लिए स्वाभिमान की मशाल हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन समिति के जिला अध्यक्ष रन सिंह सिसोदिया द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। अंत में समिति के पदाधिकारियों ने आगामी मेले को ऐतिहासिक बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1