सिकंदराराव। क्षेत्र में हालिया भारी बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए भारी नुकसान के बाद किसानों में भारी रोष है एवं अत्यधिक बे मौसम बरसात से एवं ओलावृष्टि से फसल का 50% से अधिक नुकसान हो गया है जिससे किसान परेशान है। वहीं समाजसेवी आकाश दीक्षित एवं किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर 50000 रुपए एकड़ के त्वरित मुआवजे और सर्वे की मांग की है। उपजिलाधिकारी ने ज्ञापन पर त्वरित संज्ञान लेते हुए लेखपालों को निरीक्षण करने को आदेशित किया है।
ओलावृष्टि से फसल बर्बाद होने के बाद हाथरस सहित कई जिलों में किसानों का गुस्सा भड़क उठा, जिसके बाद मुआवजे के लिए ज्ञापन और प्रदर्शन किए गए। लेखपाल ने खेतों का निरीक्षण किया और नुकसान का आकलन शुरू किया है। मौसम विभाग का अलर्ट: 6-7 अप्रैल को भी यूपी के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है, जिससे किसानों में डर का माहौल है। ज्ञापन देने वालों में प्रमुखरूप से आकाश दीक्षित , सुधीर तिवारी ,दुर्वेश पचौरी, रशीद खान, निखिलवर्ती पाठक, आकाश शर्मा, दीपेश पाठक, अर्चन गौतम, दीपांशु शर्मा ,मयंक उपाध्याय ,प्रेमपाल सिंह,राजेंद्र सिंह,नौबत सिंह, शमशाद खान ,दिनेश कुमार सिंह आदि लोग शामिल थे।।।



एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।