सिकंदराराव। तहसील क्षेत्र के गांव अगराना जरारा में 6 लोगों द्वारा पकी हुई फसल में आग लगा दी गयी जिसमें लगभग 25 बीघा गेहूं की फसल चलकर राख़ हो गई, उक्त घटना में पीड़ित आमोद पचौरी ने कोतवाली में 6 लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराया है। कोतवाली में अभियोग पंजीकृत करते हुये गांव अगराना जरारा निवासी आमोद पचौरी ने बताया कि हमारे खेत में गेहूं की फसल पकी हुई खड़ी थी जो कि मौके पर पहुंचकर अशोक कुमार यादव, हरिशंकर यादव, सुशील कुमार यादव, बृजेश कुमार यादव, ब्रह्मदेव व बुद्धसेन निवासी लालगढ़ी ने एक राय होकर पकी हुई फसल में आग लगा दी जिससे लगभग 25 बीघा गेहूं की फसल चलकर राख हो गई, उक्त घटना की सूचना मिलने पर आमोद पचोरी अपने परिवार के साथ जब तक मौके पर पहुंचा तब तक गेहूं की फसल चल चुकी थी एवं फसल में आग लगाते हुए आरोपितों को बबलू पचौरी, मनोज कुमार व संजय सिंह ने रोकने की कोशिश की तो वह आग लगाकर तीनों के साथ गाली गलौज करके एवं जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
गांव अगराना जरारा में किसान की 25 बीघा गेहूं पकी हुई फसल में लगाई आग, रिपोर्ट दर्ज
जयहिंद मीडिया नेटवर्क
0

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।