Top News

हसायन में हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा

हाथरस/हसायन। कस्बा हसायन में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में आज श्री हनुमानजी महाराज मंदिर से श्री बालाजी सेवा समिति के द्वारा  शोभायात्रा निकाली गई।


जो कस्बे के मेन बाजार से होती हुई दाऊजी महाराज मंदिर, मोहल्ला दखल, दीनदयाल चौराहा से होती हुई पथवारी मंदिर पर पहुंचकर पूर्ण हुई। शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

शोभायात्रा की सुरक्षा व्यवस्था में थाना हसायन प्रभारी निरीक्षक अवधेश सिंह जादौन मय पुलिस बल के मौजूद रहे। वही रात्रि को हनुमान जी महाराज मंदिर पर फूल बंगला, भंडारा और भजन संध्या का आयोजन भी किया जायेगा।


Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने