हसायन। क्षेत्र के गांव खिटोली में माता रमाबाई अंबेडकर शिक्षा समिति के बैनर तले संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजेंद्र सिंह जाटव के द्वारा फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रशांत कुमार शैले तथा संचालन एडवोकेट सतीश कुमार ने किया। वही मेला अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह ने सभी अतिथियों का माला पहनाकर तथा सॉल उड़ा कर सम्मानित किया। इस अवसर पर बाबा साहब की आकर्षक झांकियों के साथ बैंड बाजे की धुन पर पूरे गांव में शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में एडवोकट जे के शास्त्री, एडवोकट सतीश कुमार, इंद्रजीत, आदित्य कुमार, सचिन अम्बेडकर, महेश चंद्र, रवेंद्र पाल सिंह, खूब सिंह, अरविंद्र कुमार, निशांत कुमार आदि का सहयोग सराहनीय रहा।
गांव खिटोली में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती
जयहिंद मीडिया नेटवर्क
0
Premium By
Raushan Design With
Shroff Templates
जयहिंद मीडिया नेटवर्क
हाथरस लाइव डोट कोम जय हिन्द मीडिया नेटवर्क का आनलाइन हिन्दी न्यूज बेव चैनल है।



एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।