हाथरस। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना से प्राप्त धनराशि से पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने वार्ड नंबर 21 विमलेश चौधरी के वार्ड पर कमल के घर से सतीश के घर तक करीब 82 मीटर सड़क व वार्ड नंबर 11 धर्मेंद्र कुमार पिप्पल के वार्ड मे कर्बला से पप्पू के घर तक लगभग 102 मीटर बन रही सीसी सड़क का गुणवत्ता पूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने कहा कि स्थानीय लोगों द्वारा सड़क न बनने से उनको होने वाली परेशानियों से उन्हें अवगत कराया गया तथा उनके द्वारा मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत इसे पास करवा कर सड़क निर्माण कराया गया इससे स्थानीय निवासियों को राहत मिलेगी इस अवसर पर ठेकेदार दिनेश शर्मा, ठेकेदार भगवान सिंह, विनीत आर्य, जेई राजकुमार, जितेंद्र कुमार, पुष्पा देवी, सुशीला, गंगा देवी, आदि मौजूद थी।
पालिका अध्यक्ष ने निर्माण कार्यों का फीता काट कर किया लोकार्पण
जयहिंद मीडिया नेटवर्क
0

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।