सिकन्दराराव। पहाड़ी क्षेत्रों पर हो रही बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों में भी मौसम में बदलाव आया है। जिसके चलते शीत लहर का भी प्रकोप जारी है। सर्दी एवं शीतलहर के चलते लगातार तापमान में भी गिरावट आ रही है। बढती सर्दी एवं शीतलहर ने जनमानस का जीना मुहाल कर दिया है। आज लोगो को दोपहर तक भगवान भास्कर के दर्शन नहीं हुए। सुबह से भयंकर कोहरा छाया रहा। सुबह जब लोग जागे तो भीषण सर्दी का सामना करना पड़ा। सर्दी एवं शीतलहर से बचने को लोगों ने अलाव का सहारा लिया। कोहरे के कारण वाहन भी कम रफ्तार से चले। बाजारों में लोगो की आवाजाही कम दिखाई दी । लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों एवं अलाव का सहारा लेते हुए दिखाई दिए। दोपहर को हल्की धूप निकली लेकिन शाम को भी सर्दी एवं शीतलहर का सितम जारी हो गया। हाड़ कंपाने वाली सर्दी से लोग खासे परेशान दिखाई दिए। गलन भरी सर्दी से लोगो का हाल बेहाल रहा। सर्दी एवं शीतलहर के चलते सामान्य दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है ।सर्दी एवं शीतलहर से तापमान में भारी गिरावट आ गई है। तेजी के साथ शीतलहर चलने लगी है। सर्दी के चलते लोगो का रजाइयों से निकलने का मन नहीं करता है। मगर काम के लिए मजबूरन घरों से बाहर निकलकर सर्दी एवं शीतलहर का सामना करना पड़ रहा है। सर्दी से बचाव हेतु घरों में लोग हीटर या रूम हीटर का सहारा ले रहे है । गलन भरी सर्दी एवं शीतलहर से ठिठुरन भी बढ़ गई है। सर्दी एवं शीतलहर से लोग ठिठुर रहे है।
बढती सर्दी एवं शीतलहर से जनमानस का हाल बेहाल, ठिठुरे लोग
जयहिंद मीडिया नेटवर्क
0
Premium By
Raushan Design With
Shroff Templates
जयहिंद मीडिया नेटवर्क
हाथरस लाइव डोट कोम जय हिन्द मीडिया नेटवर्क का आनलाइन हिन्दी न्यूज बेव चैनल है।

.jpeg)

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।