- जयंत की आंख फोडकर दिया श्रीराम ने अभयदान
सासनी। कस्बा में आदर्श श्री रामलीला एवं श्री कृष्णलीला मंडल द्वारा पवन देव व्यास के निर्देशन में बडे ही उत्सााह एवं धूमधाम से चल रहे श्रीरामलीला महोत्ससव के दौरान प्रतिदिन रात्रि को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की लीलाओं विशाल मंच पर मंचन किया मंचन किया जा रहा है। शुक्रवार को रामलीला मैदान में जयंत पक्षी का अंग-भंग मुनी मिलन व सती अनुसुइया के विभिन्न प्रसंगों का कलाकारों ने जीवंत व भावपूर्ण अभिनय किया। इसे देख दर्शक भाव-विह्वल हो उठे। वन गमन के दौरान जब माता जानकी अपनी कुटियां के बाहर बैठी हुई थी कि उसी समय इंद्रदेव का पुत्र जयंत पक्षी का वेश धारण कर माता जानकी के पैरों में चोंच मारकर लहुलूहान कर दिया। यह देख भगवान श्रीराम उस पक्षी के मारने के तीर छोड़ दिए। जयंत पक्षी अपनी जान बचाने के लिए सभी देवी-देवताओं सहित नारद ही के शरण में गया जहां उनके द्वारा बताया गया कि तुमने मां सीता के पैरों में चोंच मारकर घोर पाप कर दिया है। इसके लिए तुम्हें प्रभु श्रीराम के चरणों में गिरकर माफी मांगनी शायद वह माफ कर दें। जब तक जयंत श्रीराम से माफी मांगता तब तक उनके द्वारा छोड़ा गया तीर उसकी एक आंख को भंग कर दिया।
तत्पश्चात श्रीराम, सीता व लक्ष्मण जंगल में विचरण करने चल दिए। इस दौरान वहां तपस्सया कर रहे अगस्त ऋषि, यत्री मुनी व भारद्वाज मुनी से मुलाकात हुई जहां दोनों मुनियों ने तपस्या के दौरान राक्षसों के अत्याचार के बारे में बताया गया। इस पर श्रीराम ने उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया। अगस्त ऋषि की धर्मपत्नी सती अनुसुइया ने मां ने सीता को नारी धर्म, पति धर्म सहित अनेक प्रसंगों पर ज्ञान प्रदान किया। सती अनुसुइया ने सीता को उपदेश दिए। कहा कि पति की सेवा करना ही नारी का परम धर्म है। उनकी आज्ञा का आदर करना चाहिए। पति के बिना कभी किसी अनजाने स्थान पर नहीं जाना चाहिए। उन्होंने सीता को स्त्री धर्म निभाने के अन्य कई और सूत्र भी बताए। इन तीनों प्रसंगों को देखने के लिए हजारों की भीड़ रामलीला मैदान में जमी रही। श्री रामलीला मंचन के दौरान व्यास पवनदेव, आचार्य पं. अशोक कुमार शर्मा, उपाचार्य पं. संजय शर्मा, सहआचार्य पं. शैलेश शर्मा, लीलाधर शर्मा, क्रमल कुमार वाष्र्णेय, पंडित प्रकाश चंद शर्मा, डॉक्टर लोकेश शर्मा, लीलाधर शर्मा, रामनिवास शर्मा, जयप्रकाश महेश्वरी, महिपाल सिंह, सुधीर अग्रवाल, सुनील वार्ष्णेय, प्रदीप गुप्ता, निर्देश वार्ष्णेय, बृजेश कुमार शर्मा, प्रमोद गर्ग, आदि मौजूद थे। सुरक्षा की कमान प्रभारी निरीक्षक श्याम सिंह मयफोर्स के संभाले हुए थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।