Top News

लाईब्रेरी गई युवती नहीं लौटी, पिता ने कराई गुमशुदगी दर्ज

सासनी। गांव पौपा नगाल से लाईब्रेरी के लिए आई अठारह वर्षीय युवती जब शाम को घर नहीं पहुंची तो परिजनों को काफी चिंता हुई। युवती के पिता ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए पुलिस से गुहार लगाई है। शुक्रवार को कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए नगला पौपा निवासी दिनेश कुमार ने कहा है कि उसकी अठारह वर्ष की पुत्री रचना दिनांग ग्यारह अगस्त को करीब साढे दस बजे घर से लाईब्रेरी जाने की कहकर गई थी। जो अभी तक नहीं मिली है। रिश्तेदारियों एवं उसके साथ पढने वाली छात्राओं से भी पूछताछ की है मगर कोई सफलता नहीं मिली है।


पीडित पिता ने अपनी पुत्री की गुमशुदगी दर्ज कराते हुए पुलिस से पुत्री को ढूंढने में मदद करने की गुहार लगाई है। युवती का कद पांच फुट चार इंच है रग गेहुआं, गोल चेहरा काला सफेद कुर्ती काली पजामी काला दुपट्टा काली चप्पल पहने है। पीडित ने लोगों से भी अपील की है कि यदि उसकी पुत्री किसी को मिलती है। तो कोतवाली सासनी में सूचना अवश्य दें।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने