Top News

कीर्ति सामाजिक कल्याण समिति अलीगढ के बैनरतले स्वास्थ्य शिविर लगाकर की गई निःशुल्क जांच

सासनी। सासनी-इगलास रोड स्थित पानी की टंकी के निकट डा. राधारानी सिंह क्लीनिक पर कीर्ति सामाजिक कल्याण समिति अलीगढ के बैनरतले माधव हाॅस्पीटल अलीगढ के चिकित्सकों ने मरीजों के शुगर, रक्तचाप और हीमोग्लाबिन की जांच की। शुक्रवार को संस्था के अध्यक्ष डा. श्यामेन्द्र सिंह राना ने बताया कि संस्था समाज में मजलूमों और जरूरतमंदो की मदद के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने कहा कि अपन लिए तो सब करते हैं मगर मजलूम और जरूरतमंदों के लिए करने से जो पुण्य प्राप्त होता है वह कहीं सौ तीर्थों से भी अधिक लाभकारी होता है। हम सभी को अपने जीवन में प्रतिदिन कोई नेक काम करते रहना चाहिए।


मजलूमों की मदद से लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का अयोजन किया गया है। शिविर में करीब अस्सी मरीजों के रक्तचाप, शुगर, और हीमोग्लोबिन की जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया गयां इस दौरान भानु प्रतान सिंह, हिमांशु जादौन, दीपक तोमर, सुनील कुमार, मधुरेश शर्मा, रामवीर बघेल, थान सिंह तोमर, अमन कुमार, आदि मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने