हाथरस। कोतवाली सिकन्दराराव क्षेत्र में घटित भगदड़ हादसे के आरोपियों की आज कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायालय में पेशी हुई। अलीगढ़ जेल से पुलिस आरोपियों को न्यायालय लेकर आई। यहां पर मुख्य न्यायाधीश दंडाधिकारी के न्यायालय में उनकी पेशी हुई। इधर इस मामले में आरोपियों की ओर से पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता एपी सिंह ने फिर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर हमला बोला। एपी सिंह ने कहा कि इस मामले में नारायण साकार हरि जेल नहीं गए, इसी बात को सोचकर पिछले 3 महीने से मायावती को नींद नहीं आ रही।
मायावती नारायण साकार हरि से ईर्ष्या रखती हैं। उल्लेखनीय है कि गत 2 जुलाई को सिकन्दराराव में भोले बाबा के सत्संग के दौरान भगदड़ मची थी। इसमें 123 लोगों की मौत हुई थी और 150 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। पुलिस ने इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए 11 लोगों के खिलाफ पुलिस ने 3 दिन पहले न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था। पुलिस ने 3200 पेज की चार्जशीट दाखिल की है। बता दें कि भोले बाबा का नाम चार्जशीट में न होने पर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने एक्स पर पोस्ट की थी और कहा था कि सूरजपाल उर्फ भोले बाबा को राज्य सरकार का संरक्षण प्राप्त है। पुलिस ने मुकदमे में भी भोले बाबा का नाम दर्ज नहीं किया था और इस आरोप पत्र में भी भोले बाबा का नाम नहीं है। हालांकि पुलिस की विवेचना अभी जारी है। गिरफ्तार 11 सेवादारों में से दो महिला सेवादारों की हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत के आदेश भी हो चुके हैं और एक महिला आरोपी की रिहाई भी हो चुकी है। ऐसे में आज कोर्ट में मुख्य सेवादार देव प्रकाश मधुकर सहित 10 आरोपियों की पेशी हुई। इनकी पैरवी करने के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता एपी सिंह भी न्यायालय आए।
.jpeg)
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।