वीडियो खबर देखने के लिए लिंक या फोटो को टच करें
सिकंदराराव। नगर में हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ विजयदशमी पर्व मनाया गया। इस अवसर पर नगर के क्रीडा स्थल में हमेशा की तरह रावण और मेघनाथ के विशाल पुतले जलाए गए। इसके साथ ही मेले का आयोजन भी किया गया। जिसमे खेल खिलौने, चाट पकौड़ी, चूड़ी, जूते आदि की दुकानें लगाई गईं। जिसमे क्षेत्र के महिला पुरुष तथा बच्चो द्वारा जमकर खरीदारी की गई। बच्चो ने मिक्की माउस आदि पर खूब उछल कूद मचाई। मेले की सुरक्षा व्यवस्था हेतु फायर बिग्रेड की टीम के साथ साथ जगह जगह भारी पुलिस बल तैनात किया गया। इसके साथ ही लोगों ने गली मोहल्लों में भी बुराई के प्रतीक रावण के छोटे छोटे पुतले बनाकर उनका दहन किया।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।