Top News

निस्वार्थ सेवा संस्थान द्वारा प्राथमिक विद्यालय सोगरा में बच्चों के लिए लगाई गई स्मार्ट टीवी

हाथरस। निस्वार्थ सेवा संस्थान ने शिक्षा के क्षेत्र में और डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए हाल ही में प्राथमिक विद्यालय सोगरा में बच्चों के लिए एक स्मार्ट टीवी लगवाई। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराना है ताकि वे बेहतर तरीके से पढ़ाई कर सकें और तकनीक के माध्यम नई-नई जानकारियां  प्राप्त कर सकें। इस कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय परिसर में किया गया, जिसमें संस्थान के सदस्य और स्कूल के शिक्षक उपस्थित थे। संस्था के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने बताया कि यह पहल छात्रों की शिक्षा को और प्रभावी बनाने के लिए की गई है।


स्मार्ट क्लासेज़ की मदद से शिक्षक अब इंटरएक्टिव तरीके से पढ़ा सकेंगे और बच्चों को विभिन्न विषयों की बेहतर समझ विकसित करने में सहायता मिलेगी। साथ ही संस्था द्वारा बच्चों से सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछकर उन्हें उपहार स्वरूप स्कूल बैग भी वितरित किए गए और उनका मनोबल बढ़ाया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने निस्वार्थ सेवा संस्थान का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह कदम ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को सुधारने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास है। इस कार्यक्रम के दौरान बच्चों में भी उत्साह देखा गया, क्योंकि अब वे स्मार्ट क्लास से देखने और समझने का अवसर पा सकेंगे ।इस मौक़े पर संस्था अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, सचिव नीरज गोयल , सोशल मीडिया प्रभारी सारांश टालीवाल, ध्रुव कोठीवाल, निश्कर्ष गर्ग, नरेश दिवाकर एवं विद्यालय की ओर से प्रधानाचार्य लाल सिंह, सह अध्यापक सुषमा कुमारी, संध्या आदि मौजूद रहे ।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने