Top News

संचारी रोगों के प्रति जनजागरूक करने हेतु रैली का पालिकाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

हाथरस। मंगलवार को विशेष संचारी रोग दस्तक अभियान अक्टूवर के तहत कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी से संचारी रोगों के प्रति जनजागरूक करने के लिये रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारम्भ नगर पालिका अध्यक्ष  श्वेता चैधरी द्वारा झण्डी दिखाकर किया गया। रैली के शुभारम्भ के अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला सर्वेलैन्स अधिकारी डाॅ राजीव राॅय, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ मधुर कुमार, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ आरएन सिंह,  अम्र्रतान्शु राज डीएमसी यूनिसेफ, जिला एपीडेमियोलाॅजिस्ट, जिला मलेरिया अधिकारी,  नगरीय क्षेत्र की एएनएम, आशाऐं, आंगनवाडी व विद्यापति जूनियर हाईस्कूल, कस्तूरबा गांधी विद्यालय, इन्द्रा गाॅधी गल्र्स जूनियर हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। नगर पालिका परिषद हाथरस के कर्मचारियों द्वारा भी रैली में प्रतिभाग किया गया।


संचारी रोग अभियान एक अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक जनपद में संचालित किया जाना है। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न विभागों द्वारा मिलकर कार्य योजना तैयार कर कार्य किया जाता है तथा जन समुदाय को रैलियाॅ, गोष्ठियाॅ कर जागरूक किया जाता है। जन समुदाय को पोस्टर, पम्पलेट संचारी रोगों के प्रति जागरूक करने हेतु वितरित किये जाते है। दिनांक 11.10.2024 से प्रारम्भ होने वाले दस्तक अभियान में आशाएं एवं आंगन वाडियां घर-घर भ्रमण कर जन समुदाय को संचारी रोगों से बचाव हेतु जन मानस को जागरूक करती हैं साथ ही बुखार, आईएलआई,  क्षय रोग, कुष्ठ रोग व कुपोषित बच्चों की सूची भी तैयार करती है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने