Top News

बरसात में गिरे पेड़ को चंदपा प्रभारी ने रोड से किनारे कराकर यातायात व्यवस्था कराई सुचारू

हाथरस। बुधवार को जनपद में सुबह से हो रही रिमझिम बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ। वही लोगो की दिनचर्या बिगड़ गई। वही थाना चदपा के निकट बरसात में बहुत बड़ा यूके लिपस्टस का पेड़ गिर गया। जिससे यातायात प्रभावित हो गई। दो पहिया चार पहिया वाहनों की कतार लग गई पेट्रोलिग कर रही चदपा प्रभारी ने अपनी पुलिस टीम और  ग्रामीणों की मदद से जेसीबी से रोड पर से पेड़ को हटवाया।


यातायात को सुचारू कराया। आपको अवगत करा दे बुधवार को जनपद में सुबह से रिमझिम बरसात हो रही है बरसात में काफी जगह पेड़ टूटकर रोड पर गिर गए। वही जनपद के थाना चदपा क्षेत्र के विसाना में एक बड़ा यूके लिपस्टस का पेड़ बीच रोड पर गिर गया। जिससे यातायात प्रभावित हो गया। दो पहिया चार पहिया वाहनों की लंबी लंबी लाइनें लग गई। वही पेट्रोलिंग कर रही चदपा प्रभारी विपिन चौधरी ने तत्काल अपने पुलिस बल व ग्रामीणों की मदद व जेसीबी  से पेड़ को बीच रोड से साइट में कराया और यातायात व्यवस्था को सुचारू किया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने