Top News

पुलिस ने दो बारंटी गिरफ्तार कर भेजे जेल

सासनी। पुलिस कप्तान के आदेशानुसार एवं एएसपी अशोक कुमार सिंह तथा सीओ रामप्रवेश राय के निर्देशन मे चलाए जा रहे वारंटियो, एनडब्लू, वांछित, पुरुस्कार घोषित एवं जिलाबदर अभियुक्तों के खिलाफ अपराधी धडपकड, अपराध नियंत्रण विशेष अभियान अभियान के तहत कोतवाली पुलिस दो बारंटियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा है। रविवार को प्रभारी निरीक्षक श्याम सिंह के अनुसार वह क्षेत्र में शांति व्यवस्था और संदिग्ध वाहन एवं संदिग्ध व्यक्ति चैकिग में मामूर थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि गांव सहजपुरा निवासी रोहताश पुत्र महीपाल सिंह एवं संजय कुमार पुत्र सतीशचन्द्र निवासी सिंघर्र अपने-अपने गांव में मौजूद है। एसएचओ ने सूचना को गंभीरता से लिया और पुलिस भेजकर दोनों आरोपियो को कोतवाली बुला लिया। जहां उनके खिलाफ पूर्व में दर्ज अभियोग के आधार पर कार्रवाई कर जेल भेजा है। एसएचओ ने बताया कि पूर्व में दर्ज अभियोग के बाद अरोपी न तो पुलिस के सामने आए और नहीं न्यायायल में हाजिर हुए। जिसे लेकर न्यायाल आदेशानुसार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।


Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने