- 12 पैकेट गेहूं के मिले, डीलर के खिलाफ हो सकती है कड़ी कार्रवाई।
- करीब एक माह पहले गोविंदपुर के निकट ट्रक में पकड़े गए थे चावल के 500 पैकेट।
सादाबाद। कस्बा के गांव मन्स्या डीलर के यहां एसडीएम और पूर्ति निरीक्षक द्वारा किए गए सत्यापन के दौरान धांधली की पोल खुली है। उक्त डीलर के यहां पिछले महा छापेमारी में पकड़ा गया चावल में दिया गया था सुपुत्र दिए गए चावल के सैकड़ो कैट गए मिले हैं जबकि स्टॉक से अतिरिक्त सरकारी पैकेट में करीब दर्जन भर गेहूं के पैकेट भी मिले हैं इस मामले में जांच जारी है इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई है। एसडीएम संजय कुमार द्वारा करीब एक माह पहले सीमा पर गोविंदपुर गांव के निकट एक ट्रक में चावल के 500 पैकेट पकड़े गए थे।
संबंधित कागजात न पाए जाने पर चावल के पैकेट जब्त कर मनस्या डीलर की सुपुर्दगी में दिए गए थे। एसडीएम संजय कुमार पूर्ति निरीक्षक के साथ सुपुर्दगी में रखे गए चावल का सत्यापन करने के लिए गांव मनस्या पहुंचे। जहां चावल रखा हुआ था, उस गोदाम का मुख्य द्वार बंद था और पीछे के दरवाजे से गोदाम में आवागमन जारी था। सुपुर्दगी में चावल के 500 पैकेट रखे गए थे लेकिन सत्यापन के दौरान ममहज 174 पैकेट ही मौके पर पाए गए। जबकि सरकारी गेहूं के 12 पैकेट भी गोदाम में मिले हैं। जो स्टॉक से अतिरिक्त थे। चावल के पैकेट गायब होने और अतिरिक्त गेहूं के पैकेट पाए जाने के मामले में संबंधित डीलर कोई जवाब नहीं दे सका। इस सत्यापन की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई है। इस मामले में डीलर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सकती है। सत्यापन के दौरान चावल के पैकेट गायब होने के चलते डीलर से काफी देर पूछताछ की गई है। अफसरों का कहना है कि धांधली सिद्ध होने पर डीलर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।