हाथरस। बुधवार को श्री ब्राह्मण संघ शिविर में भव्य तरीके से भूतपूर्व सैनिक सम्मान का आयोजन किया गया। श्री ब्राह्मण संघ शिविर में रिटायर्ड हवलदार वेद प्रकाश शर्मा व सूबेदार मेजर भवानी शंकर भारद्वाज के द्वारा दीप जलाकर कार्यक्रम की शुभारंभ किया गया। भूतपूर्व सैनिक लेफ्टिनेंट राम हरी पाठक, सूबेदार भूपेंद्र कुमार शर्मा, सूबेदार मेजर एस जी पाठक, विंग कमांडर ऑफिसर रमेश चंद दीक्षित, फ्लाइंग ऑफिसर मुनेंद्र कुमार शर्मा, जेपी शर्मा, के एल शर्मा, एके शर्मा, सूबेदार वीरेंद्र कुमार, लांस नायक मनोज कुमार, लांस नायक योगेश कुमार शर्मा, मेजर रामवीर शर्मा, हवलदार रामदास शर्मा व अन्य बहुत सारे भूतपूर्व सैनिक कार्यक्रम में मौजूद रहे।
जिन्होंने अपने सैनिक जीवन के दौरान कई किस्से और सैनिक जीवन में आने वाली परेशानियां को सभी के साथ साझा किया। श्री ब्राह्मण संघ शिविर में आये सभी भूतपूर्व सैनिकों को श्री ब्राह्मण संघ शिविर कमेटी ने पीत वस्त्र पहनाकर और भगवान परशुराम की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम के दौरान ब्राह्मण संघ शिविर के संयोजक गोपाल शर्मा और परशुराम मेला के मुख्य संयोजक सुभाष उपाध्याय व ब्राह्मण संघ शिविर के सहसंयोजक विवेक कौशिक, लव कौशिक, जीतू तिवारी, सचिन शर्मा, वेदप्रकाश शर्मा, कुश तिवारी, विवेक रावत मौजूद रहे |

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।