हाथरस। जेटीआरआई लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश, सतेन्द्र कुमार के आदेशानुसार जनपद न्यायालय, के समस्त न्यायिक अधिकारीगण के सतत सीखने हेतु वातावरण निर्मित किये जाने के उद्देश्य से जनपद न्यायालय, के प्रांगण में मनोचिकित्सक डा. ललित प्रताप सिंह मानसिक रोग विभाग द्वारा समस्त न्यायिक अधिकारीगण को मानसिक तनाव के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि व्यक्ति के जीवन में बहुत प्रकार की दिक्कतें आती है।
जैसे:-अनजाना भय, बार-बार बुरा होने का विचार, झुंझलाहट एवं अत्यधिक चिन्ताएं, ज्यादा तनाव महसूस होना, जल्दी थकान, हाथों में कम्पन्न होना, नींद आने में परेशानी एवं रात में बार-बार नींद खुल जाना, याददाश्त में कमी आदि समस्यों होती है तो किसी अच्छे मनोरोग विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए। इस अवसर पर अपर जनपद न्यायाधीश, विजय कुमार, महेन्द्र रावत एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,के अपर जनपद न्यायाधीश, सचिव प्रशान्त कुमार तथा सिविल जज(व.प्र.) जयहिन्द कुमार सिंह, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, मुन्नालाल, सिविल जज(व.प्र.), एफटीसी, अनु चैधरी, सिविल जज(क.प्र.) श्रुति त्रिपाठी, सिविल जज(क.प्र.), एफटीसी-द्वितीय, दीपा सैनी उपस्थित रही।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।