Top News

ईशान नदी के बाढ़ के पानी से परेशान ग्रामीणों ने भैंकुरी चौराहे पर लगाया जाम, लगा मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों से हुई तड़का भड़की, बमुश्किल खोला जाम

सिकन्दराराव। हसायन क्षेत्र में ईशन नदी कहर बरपा रही है। ईशन नदी के पानी से कई दर्जन गांव में पानी भर गया है सैकड़ो बीघा किसानों की फसल नष्ट हो गई है। लेकिन प्रशासन अभी तक कोई भी राहत ग्रामीणों को नहीं पहुंचा पाया है।


जिससे आक्रोशीत आधा दर्जन गांवों के ग्रामीणों के द्वारा सिकन्दराराव जलेसर रोड़ के भैंकुरी चौराहे पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से ग्रामीणों की खूब नोक झौक हुई। इसके बाद अधिकारियों के आश्वासन पर ग्रामीणों के द्वारा कई घंटे बाद जाम खोल दिया गया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने