लिंक को टच कर हाथरस हलचल में देखें जनपद की छोटी बड़ी अहम ख़बरें
1- ईशान नदी के बाढ़ के पानी से परेशान ग्रामीणों ने हसायन क्षेत्र के भैंकुरी चौराहे पर लगाया जाम, प्रदर्शन कर रहे लोगों की मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों से हुई तड़का भड़की, प्रशासन ने बमुश्किल खुलवाया जाम
2- हसायन पुलिस ने फर्जी पुलिसकर्मी को किया गिरफ्तार, कब्जे से तीन मोबाइल फोन,उ0प्र0 पुलिस छपा हुआ पर्स व एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद
3- हसायन के गाँव जिरौली खुर्द में आम के बाग़ में स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल के नाम से खुलेआम बिन मान्यता के धड़ल्ले से चल रहा अवैध विद्यालय, बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर उन्हें बनाया जा रहा ठगी का शिकार, अनजान बने हुए शिक्षाधिकारी
4- सिकंदराराव नगरपालिका द्वारा नालों की सफाई के दौरान हरे -भरे पेड़ पौधों को उखाड़ने को लेकर नागरिकों में भारी रोष, नगर पालिका द्वारा पूर्व में बनवाए गए फुटपाथ को तोड़कर भी को जा रही सरकारी धन की बर्बादी
5- भारी वर्षा एवं ईशान नदी के पानी के कारण हुई क्षति का प्रशासन द्वारा किया जा रहा है सर्वे, पीड़ित लोगों को हर संभव मदद के लिए संबंधित विभाग की गठित की जा रही हैं टीमें
6- सिकंदराराव के महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में समर्थ कार्यशाला का किया गया आयोजन, बड़ी संख्या में वांछित गत वर्षों के छात्र-छात्राओं ने समर्थ पर पंजीयन का प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु किया प्रतिभाग
7- हाथरस में सदर कोतवाली क्षेत्र के जामा मस्जिद चौराहा पर मेला देखने आए दो नवयुवकों के गुटो में बीच चौराहे पर चले लात घुसे, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो
8- हाथरस के मथुरा अड्डा स्थित एक हार्डवेयर की दुकान की छत काटकर गल्ले में रखे तीन लाख रुपये बेखौफ चोरों ने किए चोरी
9- हाथरस में साकेत कॉलोनी स्थित राधाकृष्ण मंदिर में बंदर की घुड़की से डरकर सीढ़ियों से गिरे वाराणसी के संत की हुई दर्दनाक मौत, काशी ले जाया गया शव, वाराणसी से हाथरस अक्सर मंदिर पर घूमने आते थे स्वामी अरुण आश्रम जी महाराज
10- हाथरस में वार्ड संख्या 12 अंतर्गत आने वाले वसुंधरा एन्क्लेव में पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत घर घर जाकर होम कम्पोस्टर वितरित कर दिलाई स्वच्छता की शपथ
11- भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ नगर में भ्रमण कर व्यापारियों, शिक्षकों, चिकित्सकों एवं आमजनों को दिलाई सैंकड़ों की संख्या में भाजपा की सदस्यता, सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से कराया अवगत
12- हाथरस में मेला श्री दाऊजी महाराज के विशाल पंडाल में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन, कार्यक्रम में कवियों के साथ साथ अतिथियों, प्रमुख समाज सेवियों को अंग वस्त्र, फूलमाला के साथ प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मानित
13- सासनी क्षेत्रान्तर्गत सीमैक्स इंटरनेशनल स्कूल में महिला सुरक्षा अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ने यूनिसेफ की टीम के साथ जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं व स्कूल स्टॉफ को किया जागरूक, मिशन शक्ति, एन्टी रोमियो, महिला बीट एवं ऑपरेशन जागृति अभियान के मुख्य उद्देश्यों के सम्बन्ध में दी विस्तृत जानकारी
14- सासनी में करीब दो सप्ताह से अपनी सत्रह सूत्रीय मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों की हडताल जारी, ईओ की गाडी के सामने लेटी महिला सफाई कर्मचारी, हड़ताल के चलते शहर में हुआ गंदगी का साम्राज्य
15- विकास खण्ड सासनी में वाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक में बच्चों एवं महिलाओं से संबंधित योजनाओं की दी गई जानकारी

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।