सासनी। करीब दो सप्ताह से भी अधिक समय से अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस अपनी सत्रह सूत्रीय मांगों को लेकर काम बंद हडताल पर हैं। कई बार वार्ता होने के भी कोई निष्कर्ष नहीं निकला है, इससे आक्रोशित महिला सफाई कर्मचारी ईओ की गाडी के आगे लेट गई और सफाई कर्मचारी अपनी मांगों पूरा करने की मांग करने लगे। मगर ईओ ने उनकी एक न सुनी और अपने गंतव्य को चले गये। तब सफाई कर्मचारियों ने डीएम राहुल पांडेय से मिलकर अपनी समस्याओं के समाधान कराने का मन बनाया है।
सोमवार को जैसे ही ईओ नगर पंचायत कार्यालय से बाहर निकले तो उनकी गाडी के आगे एक सफाई कर्मचारी महिला लेट गई और सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को पूरी करने की मांग करने लगे। ईओ ने सफाई कर्मचारियों की बात पर कोई ध्यान नहीं दिया, और अपने गंतव्य को चले गये। हडताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष और ईओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को पूरा होने तक कामबंद हडताल पर जमे रहने की चेतावनी दी। कर्मचारियों की कामबंद हडताल से कस्बे की सफाई व्यवस्था चैपट हो गई। कस्बे के बाजारों और चैराहों पर गंदगी के जगह-जगह ढेर लग गए। अपना आक्रोश जताते हुए सफाई मजदूरों ने बताया कि उनकी सत्रह सूत्रीय न्यायोचित मांगे हैं जिन्हें पूरा नहीं किया जा रहा है। सफाई कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं का हल कराने हेतु डीएम से मिलने का मन बनाया है। इस दौरान प्रदीप बाल्मीक, अशोक चैहान, हरीशंकर, राजेश कुमार, निक्की, सुरजीत, दयाचंद, नीरू, सूरजमुखी, शारदा, मंजू, नीलम, गीता, रामवीर, आकाश, सोनू, पवन, वीरीसिंह, अनिल, कविता, पूजा, रजनी, कौशल, प्रमोद, दीपक, कुलदीप, आदि तमाम सफाई कर्मचारी आंदोलन में शामिल हैं।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।