Top News

महिला अस्पताल में 13 हजार रुपये लेकर किया था सिजेरियन ऑपरेशन, डीएम ने शासन को भेजी रिपोर्ट

हाथरस। सादाबाद के बिसावर के रहने वाली ज्योति का महिला अस्पताल में प्रसव हुआ था। प्रसव के बाद परिजनों ने महिला चिकित्सक पर 13 हजार रुपये की मांग करने का आरोप लगाया था। अपर जिलाधिकारी न्यायिक की जांच में जिला महिला अस्पताल में सिजेरियन ऑपरेशन करने के लिए 13 हजार रुपये की रिश्वत लेने की पुष्टि हुई है। डीएम ने कार्रवाई की संस्तुति करते हुए जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी है। आपको अवगत करा दे की कस्बा सादाबाद के बिसावर के रहने वाली ज्योति का महिला अस्पताल में प्रसव हुआ था।


प्रसव के बाद परिजनों ने महिला चिकित्सक पर 13 हजार रुपये की मांग करने का आरोप लगाया था। परिजनों ने आरोप लगाया था कि रुपये न देने पर महिला को रेफर करने की धमकी दी गई थी। इसके बाद परिजनों ने आशा के माध्यम से रुपये दिए थे। इस मामले के सुर्खियों में आने के बाद डीएम ने इसकी जांच एडीएम न्यायिक शिव नारायण शर्मा को सौंप दी थी। उन्होंने महिला जिला अस्पताल में सीएमएस कार्यालय में पीड़ित पक्ष, आशा कार्यकर्ता और चिकित्सक के बयान दर्ज किए। जांच में 13 हजार रुपये आशा के माध्यम से लेने की पुष्टि हुई है। प्रारंभिक जांच में आशा और चिकित्सक को दोषी मानते हुए रिपोर्ट डीएम को भेज दी। डीएम ने आशीष कुमार ने बताया कि जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। अब इस मामले में शासन स्तर से ही कार्रवाई होगी।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने