Top News

पुलिस ने क्षेत्र में संदिग्ध हालात में घूमतीं 13 युवतियों को हिरासत में लिया

हाथरस। सादाबाद पुलिस ने क्षेत्र में संदिग्ध हालात में घूम रहीं 13 युवतियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। कुछ लोगों ने क्षेत्र में संदिग्ध हालात में युवतियाें को घूमते देखा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इन युवतियों से पूछताछ की। सादाबाद पुलिस ने छह और सहपऊ पुलिस ने सात युवतियों को हिरासत में लेकर कोतवाली में बैठा लिया। पुलिस ने जब उनसे पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह गांव-गांव घूमकर भीख मांग रही हैं। इन युवतियों ने एक पैड पर अंग्रेजी में यह लिखवा लिया है कि उनका घर गिर गया है, जिससे वह बेघर हो गई हैं। सीओ हिमांशु माथुर का कहना है कि यह युवतियां घुमंतू जाति की हैं। इनका काम ही भीख मांगना है। सबके पास आधार कार्ड हैं, फिर भी इनके बारे में जांच कराई जा रही है।


Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने