Top News

मतदाता जागरुकता रैली के माध्यम से मतदान हेतु आम जनमानस को किया जागरूक

  • जिला निर्वाचन अधिकारी ने फीता काटकर एवं हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

हाथरस। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में मतदान प्रतिशत बढ़ाये जाने के उद्देश्य से स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत दून पब्लिक स्कूल से सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज तक सहायक अध्यापक/अध्यापिकाओं द्वारा निकाली गई बाईक मतदाता जागरूकता रैली को जिला निर्वाचन अधिकारी अर्चना वर्मा ने फीता काटकर एवं हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान के प्रति अधिकारियों/कर्मचारियों एवं सहायक अध्यापक/अध्यापिकाओं को जागरूक किया तथा मतदान की शपथ दिलाई।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत 07 मई 2024 दिन मंगलवार को मतदान किया जाना है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों एवं सहायक अध्यापक/अध्यापिकाओं को इस महापर्व में स्वयं और अपने परिवार के समस्त मतदाताओं के साथ अपने मत का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने का आवाहन किया। उन्होंने लोगों से मतदान के महत्व को समझाने तथा अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने हेतु जागरूक करने को कहा। 

उन्होंने जनपद में 07 मई 2024 को होने वाले मतदान में अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में है, वह मतदान करने अवश्य जायें। उन्होंने कहा कि यह मत सोचना कि एक वोट से क्या होगा। प्रत्येक वोट लोकतंत्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाता हैै। उन्होंने मतदान में महिला मतदाताओं की भागीदारी शत प्रतिशत सुनिश्चित करने एवं महिला मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने का आवाहन किया। कार्यक्रम स्थल पर बनाये गये सेल्फी पॉइंट पर जिला निर्वाचन अधिकारी तथा अन्य उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, सहायक अध्यापक/अध्यापिकाओं ने सेल्फी ली। कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, विभिन्न स्कूलों के सहायक अध्यापक/अध्यापिकाऐं, प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया से पत्रकार बंधु आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने