हाथरस। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल एवं शांतिपूर्णढंग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से निर्वाचन नियंत्रण कक्ष में तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर जिला निर्वाचन अधिकारी अर्चना वर्मा ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जनपद में दिनाक 07 मई 2024 (मंगलवार) को मतदान सम्पन्न होगा। मतदान के दौरान सम्भावित समस्याओं के समाधान हेतु कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित कंट्रोल रूम पर शिकायतें प्राप्त होगीं। जिनके तत्काल समाधान हेतु आप सभी की भूमिका अहम होगी। उन्होंने कहा कि जो भी शिकायत प्राप्त होती है जिन्हें तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराना सुनिश्चित करें। जिससे कि प्राप्त समस्या का समाधान ससमय किया जा सके और मतदान की प्रक्रिया को शांतिपूर्णढंग से सम्पादित किया जा सके।
उन्होंनें कहा कि मतदान दिवस के दिन निर्वाचन हेल्प नं0-1950 पर आने वाली शिकायतों का तत्काल समाधान संबंधित अधिकारी द्वारा किया जाये। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, अपर जिला सूचना अधिकारी, ई0डी0एम0, कंट्रोल रूम प्रभारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।