हाथरस। जनपद के थाना मुरसान एवं अलीगढ़ के इगलास तथा अन्य क्षेत्र के करीब 60 यात्रियों को लेकर जम्मू कश्मीर के माता वैष्णो देवी मंदिर एवं शिवखोड़ी स्थित महादेव बाबा के दर्शनों के लिए गई श्रद्धालुओं की एक बस के आज अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर जाने से एक दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं की मौत हो जाने की खबर है।जबकि दर्जनों यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है और सभी घायलों को जनपद अखनूर के जिला अस्पताल एवं गंभीर घायलों को जम्मू के लिए रेफर किया गया है तथा मौके पर राहत एवं बचाव का कार्य चल रहा है। वहीं घटना की सूचना आने पर जनपद का प्रशासन भी उक्त घटना को लेकर सतर्क व सक्रिय हो गया है और प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।वही उक्त हादसे के शिकार लोगों के परिजनों में भारी हड़कंप एवं कोहराम मचा हुआ है और वह अपनों की कुशलक्षेम जानने के लिए व्याकुल हैं।बताया जाता है करीब 2 दिन पूर्व जनपद के थाना मुरसान क्षेत्र के अलग-अलग गांव से मुरसान क्षेत्र के लोगों एवं जनपद अलीगढ़ के इगलास थाना क्षेत्र तथा राजस्थान के यात्रियों को लेकर चार बसें माता वैष्णो देवी एंव शिव धाम शिवखोड़ी आदि स्थान पर दर्शनों के लिए यात्रियों को लेकर रवाना हुई थी और बताया जाता है उक्त बसों में से एक बस संख्या यूपी 86 ईसी/ 4078 आज यात्रियों को लेकर जब जा रही थी तो जम्मू कश्मीर के जनपद अखनूर के थाना अखनूर क्षेत्र के ही जम्मू पुंछ हाईवे पर अखनूर चौकी चौरा के चुंगी मोड के पास बस के ड्राइवर ने बस पर से अपना नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी और इस हादसे में कई तीर्थ यात्रियों की जहां मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं करीब 30 तीर्थ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और घटना से यात्रियों में भारी चीख पुकार मच गई।घटना की सूचना पाकर मौके पर तत्काल जम्मू कश्मीर पुलिस एवं राहत बचाव दल पहुंच गया और पुलिस व राहत बचाव दल के कर्मियों द्वारा गहरी खाई में से घायल व मृतक भक्तों को जैसे तैसे निकाल कर तत्काल जनपद अखनूर के जिला अस्पताल एवं जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज में उपचार हेतु भिजवाया है।उक्त घटना को लेकर जम्मू कश्मीर के जनपद अखनूर के जिलाधिकारी द्वारा जहां घटना की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर जानकारी दी गई।वहीं जनपद के जिला प्रशासन को भी सूचना दी गई है और घायल लोगों की सूची भी दी गई है।उक्त हादसे में घायलों में महिलाओं व लोगों के साथ-साथ बच्चे भी शामिल हैं।उक्त दर्दनाक एवं गंभीर हादसे में 10 तीर्थ यात्रियों की मौत हो जाने की खबर है। जबकि 30 यात्रियों से भी अधिक की गंभीर घायल हो जाने की खबरें बताई जा रही है। हालांकि अभी उनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उक्त घटना को लेकर जनपद का जिला प्रशासन भी तत्काल एक्टिव हो गया और जिला प्रशासन द्वारा तीर्थ यात्रियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है और जनपद की जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि जम्मू कश्मीर के अखनूर में हाथरस की बस खाई में पलटने की सूचना प्राप्त हुई है। जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोगों के मरने की आशंका जताई गई है। अपनी-अपने क्षेत्र से गई हुई बसों के बारे में जानकारी कर ले। जिला प्रशासन द्वारा उक्त घटना की स्थिति पर सतर्क दृष्टि बनाये रखते हुए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।साथ ही आम लोगों की सहायता हेतु हेल्पलाईन न. 05722227041 तथा 05722227042 जारी किये गये हैं। जिनके माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।। जम्मू कश्मीर के जनपद अखनूर के जिला प्रशासन द्वारा घायलों की सूची भी जारी की गई है और इस सूची में बताया गया है कि घायलों में सेक्टर अखनूर में आज लगभग 12 बजे कुरुक्षेत्र, हरियाणा से शिवखोड़ी, पौनी के लिए श्रद्धालुओं (उत्तर प्रदेश और राजस्थान के) को लेकर जा रही एक बस जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर- यूपी-86 ईसी/ 4078 है। थाना अखनूर के अंतर्गत तुंगी मोड़ (चौकी चौरा) के पास पलट गई। घायल व्यक्तियों में कृष्णा (उम्र 13 वर्ष) पुत्र जयवीर सिंह निवासी अलीगढ़, जयवीर सिंह (उम्र 42 वर्ष) पुत्र गुरा सिंह निवासी अलीगढ़, सुभाषचंद (उम्र 39 वर्ष) पुत्र लाल सिंह निवासी रामपुर, मथुरा, संजय कुमार (उम्र 40 वर्ष) पुत्र गुरा सिंह निवासी हाथरस, यगुषा (उम्र 32 वर्ष) पत्नी धर्मवीर निवासी वरमुंडा, भरतपुर राजस्थान, राजवती (उम्र 59 वर्ष) पत्नी सतवीर निवासी भरतपुर राजस्थान, शांति (उम्र 65 वर्ष) पत्नी मोहिंदर निवासी अलीगढ़, बिलाल देवी (उम्र 50 वर्ष) पत्नी गौतम निवासी अलीगढ़, राधिका (उम्र 28 वर्ष) पत्नी पवन कुमार निवासी अलीगढ़ ,सतवीर (उम्र 37 वर्ष) पत्नी गंगाली सिंह निवासी यू.पी, गोमिता (उम्र 24 वर्ष) पत्नी रिंकू शर्मा निवासी अलीगढ़, अंकुशा (5 वर्ष) पत्नी पवन कुमार निवासी अलीगढ़, मुन्नी देवी (50 वर्ष) पत्नी अमर सिंह निवासी भरतपुर, राजस्थान, सुनीता (उम्र लगभग 35 वर्ष पत्नी बॉबी निवासी अलीगढ़, जतिन (उम्र 17 वर्ष) पुत्र शमशेर निवासी लालपुर, काजल (उम्र 16 वर्ष) पुत्री सतेन्द्र निवासी अलीगढ़, गीता देवी (उम्र 25 वर्ष) वर्ष) पत्नी शीशूपाल निवासी हाथरस, अमरबती (आयु 59 वर्ष) पत्नी रणबीर निवासी मथुरा, कमलेश (आयु 45 वर्ष) पत्नी चंन्द्रपाल निवासी नाया इगलास, अंजू (18 वर्ष) पुत्री शीशू पाल निवासी नाया इगलास अलीगढ़, रघुवीर सिंह (आयु लगभग 70 वर्ष) पुत्र हरदानी सिंह निवासी उत्तर प्रदेश हैं।
इनके अलावा घायलों में एक नाबालिग लड़की उम्र लगभग 7-8 वर्ष, एक अज्ञात महिला उम्र लगभग 50 वर्ष और एक अज्ञात पुरुष उम्र लगभग 60 वर्ष घायल हो गए। इसके अलावा कुछ और घायल व्यक्तियों को एसडीएच अखनूर में स्थानांतरित किए जाने की उम्मीद है।हालांकि उपरोक्त घायल व्यक्तियों में से 10/12 को प्रारंभिक उपचार के बाद एसडीएच अखनूर से जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है। अखनूर प्रशासन द्वारा घायलों एवं घटना के बारे में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।उक्त हादसे की खबर आने के बाद जिन लोगों के परिजन उक्त बस से यात्रा पर गए हैं,उनमें भारी बेचैनी, हड़कंप एवं घबराहट जैसी स्थिति बनी हुई है और वह अपनों की कुशलक्षेम जानने के लिए साथियों से जनसंपर्क कर रहे हैं।
.jpeg)
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।