Top News

तेज आंधी से आयी आफत, पर गर्मी में मिली राहत

हाथरस। भीषण गर्मी के मौसम में गुरुवार की शाम आयी आंधी से जहां लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की है। लेकिन आंधी आफत बन गई और कई जगह पर जहां पेड़ उखड़ गए या टूट गए वहीं दो स्थानों पर हादसा होने से बच गए। एक स्थान पर जहां यूनिपोल विद्युत ट्रांसफार्मर पर गिर पड़ा। वहीं महिला थाने का वायरलेस टावर थाने की ही पुलिस जीप पर गिर पड़ा। गनीमत रही उस वक्त वहॉ पर  कोई नहीं था, वरना बड़ी दुर्घटना घटित हो जाती। भीषण गर्मी के मौसम में मौसम का टेंपरेचर जहां पिछले कई दिनों से हाई हो रहा था और बिजली के वोल्टेज लो हो रहे थे। ऐसे में लोगों को गर्मी बहुत परेशान कर रही थी और लोग भीषण गर्मी से व्याकुल थे। वही आज शाम आयी आंधी एवं हल्की बूंदों से लोगों ने जहां गर्मी में थोड़ी राहत महसूस की है। वही आंधी कई स्थानों पर आफत बन गई और कहीं पेड़ उखड़ गए तो कहीं पर पेड़ टूट गए या फिर कहीं यूनिपोल व टावर टूटकर गिर पड़े, लेकिन गनीमत रही कि उस वक्त कोई हादसा घटित नहीं हुआ । तेज आंधी के कारण महिला पुलिस थाने की छत पर लगा वायरलेस टावर तेज आंधी के चलते महिला थाने की पुलिस जीप पर गिर पड़ा लेकिन गनीमत रही कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। वायरलेस टावर गिरने से पुलिस जीप भी  क्षतिग्रस्त हो गई। इधर अलीगढ़ रोड पर तालाब ओवरब्रिज के पास लगा एक यूनिपोल आंधी के कारण विद्युत ट्रांसफार्मर पर टूटकर गिर पड़ा जिससे जहां टावर टूट गया। वहीं विद्युत ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गया और पूरे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। लेकिन गनीमत रही कि उस वक्त वहां पर कोई नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा घटित हो जाता।आंधी में यूनिपोल गिरने की घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामवीर सिंह भैयाजी ने कहा है कि नगर पालिका प्रशासन को यूनिपोल लगाने के मानकों को देखना व जॉच करनी चाहिए। आज जिस प्रकार यूनिपोल गिरा अगर उस वक्त वहां पर कोई होता तो बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती थी।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने